Download Our App

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनेगा ऋषिकेश में स्मृति द्वार:मेयर अनिता ममगाई (utsav.tomar)✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️ ऋषिकेश – नगर निगम ऋषिकेश सीडीएस बिपिन रावत की स्मृति में ऋषिकेश-हरिद्वार राजमार्ग पर स्मृति द्वार बनाएगा। नगर निगम प्रशासन ने स्मृति द्वार के लिए कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं ने ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर नगर निगम क्षेत्र की सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों के निधन से देश में शोक की लहर है। उत्तराखंड को अपने इस वीर सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा। आने वाली पीढियां उन्हें याद रख सकें, यह हम सबका दायित्व है। देश की सुरक्षा में उन्होंने महान योगदान दिया है। कहा कि नगर निगम ऋषिकेश ऐसे वीर योद्धा की शौर्य गाथा को अमिट बनाने के लिए स्मृति द्वार का निर्माण कराएगा। यह स्मृति द्वार हरिद्वार मार्ग पर नगर निगम क्षेत्र की सीमा पर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, पार्षद विजय बडोनी, लक्ष्मी रावत, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, विजेंद्र मोगा, जयेश राणा, गुरविंदर सिंह, अनिता प्रधान, राजेश भट्ट, पंकज शर्मा, अशोक पासवान,सुनील उनियाल, मदन कोठरी, अनिकेत गुप्ता, विकास सेमवाल, हरीश रतूड़ी, राजेश नौटियाल, परीक्षित मेहरा, गौरव कैंथोला, शीलू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

छात्रा से होटल में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सीएम धामी से मिलने दून आई मुंबई की छात्रा से हुई थी छेड़छाड़

चौधरी महेश सिंह ✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️ देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए मुंबई से देहरादून आई विधि की छात्रा से होटल में छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा सात दिसंबर को अपने एक मित्र के साथ देहरादून आई थी। यहां … Read more

वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह चौहान के समर्थन में का आयोजन

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) दिनांक 8/12/2021 को लक्ष्मी विहार बहादराबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई राजबीर जी के समर्थन में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी समाज के लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और भाई राजबीर सिंह के समर्थन में मजबूती से समर्थन देने के लिये एकजुटता दिखाई , सभा मैं सम्मिलित श्री कंवरपाल जी … Read more

हेलिकॉप्‍टर क्रेश हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत का निधन, पत्‍नी मधुलिका भी नहीं बचीं

हेलिकॉप्‍टर क्रेश हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत का निधन, पत्‍नी मधुलिका भी नहीं बचीं सीडीएस जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु में हुए सेना के एमआई हेलीकाप्टर क्रेश हादसे में उनके सहित उनकी पत्‍नी मधुलिका का भी निधन हो गया है। भारतीय वायुसेना ने इस सूचना की पुष्टि की है। हेलीकाप्टर में चीफ ऑफ … Read more

सरकार के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य जी एवं उनके पुत्र विधायक श्री संजीव आर्य जी के साथ बाजपुर में हुए जानलेवा हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास देहरादून पर जबरदस्त धरना एवं प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा … Read more

बढ़ते हुए करो ना के मरीजों को लेकर सरकार चिंतित

आज आज उत्तराखंड में लगभग 48 मरीज Corona के मिले बढ़ती संख्या संख्या को लेकर सरकार चिंतित है सरकार ने नियम पालन करने के आदेश का पालन करने के लिए प्रशासन को प्रशासन को सख्ती के आदेश दिए हैं