Download Our App

बढ़ती हुई ठंड को देखकर सेवा समिति (रजि.)हरिद्वार ने शहर मे अलाव जलाने कि व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

✒️✒️✒️ चौधरी महेश सिंह

हरिद्वार। जनसेवा में जुटी सेवा समिति ने कड़ाके की सर्दी के शुरू होने के साथ ही नगर के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की शुरूआत कर रही है। ये व्यवस्था नगर निगम से अलग होगी। पिछले कई दशकों से जनसेवा में जुटी सामाजिक संस्था सेवा समिति ने सर्दी के सितम को देखते हुए लाचार लोगों,तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं देने का कार्य शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि इन दिन कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। चूकि तीर्थनगरी में श्रद्वालुओं का आगमन जारी है,साथ ही कई लाचार एवं असहाय लोग भी सर्दी के कारण परेशान होते दिखाई दिये,जिसे देखते हुए सेवा समिति ने नगर में भीड़ भाड़ वाले दस से पन्द्रह स्थानों पर सार्वजनिक अलाव की शुरूआत कर दी है। शुरू में कुछ स्थानों पर अलाव जलाया जायेगा,बाद में जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जायेगा। श्री त्यागी ने कहा कि अलाव की व्यवस्था नगर निगम के व्यवस्था से अलग होगी। उन्होने कहा कि इसके अलावा भी समिति सर्दी के दौरान असहाय एवं जरूरतमंदो के लिए गर्म कम्बल आदि की व्यवस्था भी करेगा। उन्होने बताया कि समिति लगातार जनसेवा के कार्यो के लिए प्रगतिशील है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..