Download Our App

हरिद्वार में तृतीय वार्षिक समता सत्संग सम्मेलन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सम्पन्न ..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार। संगत समतावाद धर्मशाला, हरिद्वार में संगत समतावाद ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय तृतीय वार्षिक समता सत्संग सम्मेलन (21 एवं 22 नवंबर 2026) श्रद्धा, प्रेम और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु नानक धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष बाबा पंडित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं इंदौर, दिल्ली, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, बठिंडा और मलोट सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।विशिष्ट विभूतियों को किया गया सम्मानित 

 

सम्मेलन में समाज सेवा और समता विचारधारा के प्रचार में योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया:गुरु नानक देव जी घाट में विशेष योगदान के लिए हरमोहन सिंह जी (कोनार्क ट्रेवल्स) और समाजसेवी सरदार लाहोरी सिंह जी को नवनीश मोहन व मंगत राय जी ने सम्मानित किया।पीर महेश नाथ जी को राजीव शर्मा व चमन लाल जी ने तथा देहरादून के भारत भूषण जेटली, उनके पुत्र राहुल जेटली व पौत्र हियान जेटली को शुभम कक्कड़ व विशाल शर्मा ने सम्मान चिन्ह भेंट किया।समता साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु फरीदाबाद के प्रेमी सुरेश छाबड़ा जी को ‘प्रेमी रतन दास जी ज्ञान-जिज्ञासु प्रेमी सम्मान’ प्रदान किया गया।सत्गुरुदेव महात्मा मंगतराम जी महाराज की शिक्षाओं और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में ट्रस्ट ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया
#HaridwarNews #SangatSamtawadTrust #SatsangSammelan2026 #SpiritualGathering #HaridwarUpdate #Samtawad #MahatmaMangatRamJi #UttarakhandNews

Leave a Comment