Download Our App

Category: राजनीति

महेन्द्र विहार कालोनी में शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य…. चौधरी महेश सिंह ✒️✒️✒️वायदे पर खरे उतरे विधायक आदेश चौहान, कालोनीवासियों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशियां
जगजीतपुर (हरिद्वार)। राजा गार्डन स्थित महेन्द्र विहार कालोनी की सड़क का इंटरलॉकिंग टाईल्स से निर्माण कार्य शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया है। शुभ मुहूर्त के लिए पहले विधायक आदेश चौहान को आना था लेकिन किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वे नहीं पहुंच पाए, उनके स्थान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा, महामंत्री चमन चौहान तथा उपस्थित सभी कालोनीवासियों ने ही सड़क का निर्माण कार्य नारियल फोड़कर शुरु करवाया। कालोनी के लोगों का कहना है कि जिस तरह वे पूरी बरसात कालोनी में जलभराव से परेशान थे, उनकी समस्या को विधायक आदेश चौहान ने सुना और सड़क निर्माण का वायदा पूरा किया। सड़क का निर्माण कार्य शुभारंभ पर भाजपा जिन्दाबाद, मुख्यमंत्री धामी जिन्दाबाद, आदेश चौहान जिन्दाबाद के नारों से कालोनी गुंजायमान हो गयी। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर भी सड़क निर्माण शुरू होने की खुशियां मनाई गई। इस कार्य के लिए कालोनी में निवास करने वाले बसंत सैनी की मेहनत व सक्रियता को भी सभी ने सराहा। गौरतलब है कि बसंत सैनी ने सड़क का निर्माण कार्य तय समय में विधायक आदेश चौहान द्वारा करवाने का वायदा किया था, वह कार्य अपने निर्धारित समय में ही शुरू हो गया, जिसके लिए कालोनी वासियों ने बसंत सैनी को बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मंडल महामंत्री चमन चौहान, बसंत सैनी, अशोक वशिष्ठ, नमित प्रसाद, विपिन शर्मा, सुदेश कुमार सोनी, सूबे सिंह एडवोकेट, नवीन चन्द्र पाण्डेय, वीर चौधरी, मोहित सैनी समेत अनेक कालोनी के लोेग मौजूद रहे।

संवादाता- सन्नी वर्मा
हरिद्वार 15 दिसंबर,
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ई- श्रम कार्ड पंजीकरण किए जाने के अभियान में तीसरे चरण में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन, चंडी चौराहा ललतारो पुल मार्ग प्रांगण में रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को ही श्रम कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान द्वारा लाभार्थी लगभग 500 रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूक करते हुए ई- श्रम कार्ड वितरित किए गए असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों को ई- श्रम कार्ड पंजीकरण होने से एसआई की चिकित्सा सुविधाओ व श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ व सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यधारा मे लाकर सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाना है।

जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार द्वारा तैय कर घोषणा की गई है कि जिलाध्यक्ष श्री देवपाल राठी जी ने बताया जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार के द्ववार्षिक चुनाव के लिए दिनांक 19-12-2021 में सुबह 10.30 बजे चौ0 चरणसिंह घाट (सिंहद्वार) पर बैठक कर आगे की कार्यवाही तैय की जाएगी उसमें ही चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा ।बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्य का व्योरा पेश कर चुनाव पर व्यापक चर्चा कर चुनाव प्रकिया को संम्पन्न किया जाएगा।
जाट महासभा पंचपुरी, के सभी सदस्यों से निवेदन है कि वो उपरोक्त समयनुसार बैठक में भाग लेकर चुनाव प्रकिया में अपने सुझाव देकर समाज को सहयोग प्रदान करें जिससे बिना किसी गतिरोध के निष्पक्ष चुनाव संम्पन्न हो

Recent News

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..