हरभजन सिंह राजनीति में जाएंगे या IPL में बनेंगे कोच? जानें भज्जी ने क्या कहा
.Harbhajan Singh Retirement: हरभजन सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब भज्जी राननीति की पिच पर कदम रखेंगे या फिर कोचिंग की दुनिया में कदम रखेंगे. इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है. भारत की तरफ से 711 विकेट लेने वाले पूर्व गेंदबाज ने अपने भविष्य के बारे में खुद ही खुलासा कर दिया है.भविष्य तय करने के लिए समय की जरूरत हरभजन ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि साफ बताऊं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा. मैं किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता हूं, यह जानने के लिये 2- 3 दिन चाहिए. हां मैं समाज को वापस करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि अगर मैं राजनीति से जुड़ता हूं तो कैसे या किस तरह से, मुझे इन चीजों पर भी गौर करने की जरूरत होगी, क्योंकि मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों की मदद करना है, अगर मैं राजनीति में उतरने का फैसला करता हूं तो.