
प्रधान संपादक महेश सिंह
स्वच्छ प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश में हरेला पर्व के अवसर पर आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद जनपद हरिद्वार में कॉलेज प्रांगण में आज पौधारोपण किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजकुमार चौहान जी एडवोकेट द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करते हुए घर-घर पेड़ लगाने की बात कही

आर्य समाज बहादराबाद के प्रधान श्री तरसेम सिंह चौहान एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए व समाज को प्रदूषण मुक्त करने हेतु अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रयास करें तथा अपने आसपास वालों को उक्त बावत प्रेरित करें इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी के अधिकारी श्री वीरेंद्र बोरी जी श्री अशोक कुमार जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र वर्मा जी प्रवक्ता गण श्री नरेंद्र सिंह श्रीमती गीता रानी श्रीमती शैली चौहान श्री रक्षपाल चौहान श्रीमती नरेंद्र कौर श्री संजय सैनी श्रीमती मंजू रानी वह वरिष्ठ लिपिक श्री विश्वेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे





