
संपादक महेश सिंह
लक्सर ग्राम प्रधान विकास सैनी ने ग्राम समाज की भूमि खसरा नंबर 88 पर हो रखे अवैध कब्ज को हटाने के लिए उप जिलाधिकारी लक्सर को प्रार्थना पत्र दिया, उन्होंने कहा है कि यह जमीन ग्राम समाज की है होलिका दहन के काम आती है, भूषण पुत्र सतपाल व उसके परिवार वालों ने ग्राम समाज की भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और उसे पर पक्का निर्माण करना चाहते हैं मना करने के बावजूद भी जमीन में तार बढ़ कर रखी है, जिसे हटाने के लिए, अवैध कब्जा धारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है








