
रिपोर्टर दीनदयाल दीक्षित
आगरा न्यूज
कैप्सन वर्ल्ड बाइट फैक्ट्री में कर्मचारी के साथ की गई अमानवीय घटना
===============
आगरा के सिकन्दरा थानान्तर्गत कैप्शन वर्ल्ड बाइट कंपनी में रवि पुत्र विजेन्द्र निवासी पाली सदर महुअर थाना अछनेरा का कर्मचारी है। दिनांक 5 सितम्बर को शाम 5:30 बजे जैसे ही छुट्टी का समय हुआ तभी कंपनी के अंदर ही किसी कर्मचारी ने मौका पाकर रवि के पिछवाडे पर एयर कंप्रेशर लगा दिया। रवि कुछ समझ नहीं पाया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जैसे तैसै परिजनों को पता चला तो रवि को नेशनल हास्पीटल में एडमिट करा दिया। उसकी हालत देखकर डाक्टर ने एक्सरे किया। पता चला कि कर्मचारी रवि की आंतें फट चुकी थीं। डाक्टरों ने उसका आपरेशन किया।उक्त घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस चौकी रुनकता पर दी। पुलिस चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया मगर अभी तक दोषियों एवं कंपनी मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी रवि के मामा भोलाराम ने बताया कि रवि एक गरीब परिवार से है वह अपनी बूडी़ मा के साथ रहता है उसका अन्य कोई भी आय का साधन भी नहीं है और उसके पास कोई चल अचल सम्पति भी नहीं है। पीड़ित परिवार ने दूसरी बार पुलिस चौकी प्रभारी रुनकता को तहरीर दी मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए दर दर भटक रहा है मगर कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि अन्य लोगों का पीड़ित परिवार से कहना है कि भाजपा सरकार में न्याय मिलना मुश्किल है।








