
प्रधान सपादक महेश सिंह

में
रिपोर्टर सौरभ सिंह
नरेंद्रनगर/टिहरी “आईटीबीपी के बैंड, मार्चपास्ट, ढोल-दमाउ और मनमोहक झांकियों के साथ ही 48वां सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला का रंगारंग आगाज हो गया है। शारदीय नवरात्र पर आहूत होने वाला कुंजापुरी मेले का प्रदेश में अगल ही स्थान है। यह मां दुर्गा का पौराणिक मेला है। जिसे प्रदेश सरकार वृहद और विस्तृत रूप दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी। कहा कि मेले के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। ”
“नवरात्र पर सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया। विभिन्न स्कूलों, सांस्कृतिक दलों और लोक कलाकारों की झांकी पहले दिन आकर्षण का केंद्र रही। आईटीबीपी बैंड, अल्मोड़ा के छोलिया नृत्य ग्रुप, गढ़वाली ढोल-दमाऊ, हंसा ग्रुप देहरादून और स्कूलों की झांकियां देखने को बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले में लगी विकास प्रदर्शनी और मेले का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुंजापुरी मेला एक ओर जहां मेलजोल का माध्यम है, वहीं यह प्रदेश का पहचान भी है। आज देशभर के लोग इस मेले में शिरकत करने पहुंचते हैं। इसके पीछे स्थानीय लोगों के मेहनत है। कहा कि सीएम ने उनके 11 सूत्री मांग पत्र को स्वीकार कर कार्यवाही के लिए भेज दिया है। पहले दिन मेले में उमड़ी भीड़ से नरेंद्रनगर में रौनक रही। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी भी की।”
इस मौके पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी जे.आर.जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, मेला समिति के सचिव/एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, झांकी नोडल अधिकारी/सीईओ एस.पी. सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जन- प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।03 अक्टूबर की रात्रि 09ः00 बजे उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिकायें उप्रेती बहनों द्वारा तथा रात्रि 10ः30 बजे गढ़वाली लोकगायक एवं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।वहीं दिनांक 04 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे खेलों का विधिवत उद्घाटन, रात्रि 08 बजेे जनपद के विभिन्न माध्यमिक वर्ग के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।




