Download Our App

लखीमपुर सदर विधायक के समर्थन में प्रदर्शन, ADM, सदर कोतवाल के विरुद्ध जमकर हुई नारेबाज़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर मो. तलहा हसन

▪️ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर में बीते दिनों लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डेलिकेट चुनाव नामांकन के दौरान हुए बवाल के बाद बीजेपी के लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में पटेल सेवा संस्थान समेत तमाम समर्थक शहर के विलोबी मैदान में जमा हुए और विधायक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। सदर विधायक योगेश वर्मा की पिटाई से आक्रोशित समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में जमा होकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाज़ी की। साथ ही एडीएम और सदर कोतवाल को हटवाए जाने की मांग भी की। एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामले की एक से अधिक तहरीर मिली है, जाँच चल रही है जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होगी।

Leave a Comment