

प्रधान सम्पादक महेश सिंह
चंबा। उतराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन विकास एवंखंड चम्बा के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चम्बा मे किया गया। कार्यक्रम के अतिथि रामेश्वर प्रसाद सकलानी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज चम्बा, सोमवारी लाल सकलानी निशांत साहित्यकार, विजेंद्र उनियाल पूर्व प्रधानाचार्य, शुभम उनियाल की उपस्थिति में इंटर कालेज चम्बा की छात्राओं के द्वारा वैदिक मंगलाचरण, सरस्वती वंदना और स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र पाल सिंह परमार प्रधानाचार्य विद्या मंदिर चम्बा ने की। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग मे 6 विभिन्न विधाओं मे संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, समूह नृत्य, वादविवाद, आशु भाषण व श्लोकोच्चारण की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत संस्कृत नृत्य मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओबरी प्रथम, न्यू टिहरी इंटर नेशनल स्कूल पैन्यूला द्वीतीय तथा संस्कृत नाटक में रा इंटर कालेज रानीचौरी प्रथम, राजकीय इंटर कालेज छापराधार द्वितीय रहा, समूह गान मे पैन्यूला प्रथम व छापराधार द्वितीय रहा, आशुभाषण मे राजकीय इंटर कालेज ठांगधार प्रथम, पांगरखाल द्वितीय रहा है श्लोकोंच्चारण मे पांगरखाल प्रथम व बागी मठियाणगांव द्वितीय रहा। वरिष्ठ वर्ग मे वादविवाद प्रतियोगिता में अटल उतकृष्ट श्री देव सुमन इंटर कालेज चम्बा के छात्र प्रियांशी भंडारी एवं दिव्याशी थपलियाल प्रथम, प्रताप इण्टर कालेज बौराडी द्वितीय, इंटर कालेज गजा तृतीय स्थान पर रहे, संस्कृत समूह नृत्य मे नरेंद्र महिला विध्यालय बी पुरम ने प्रथम, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चम्बा ने द्वितीय, स्थान प्राप्त किया। समूह गान मे सेंट एंथोनी स्कूल ढुंगीधार प्रथम, इंटर कॉलेज ढुंगीधार द्वितीय, नरेंद्र महिला विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। जनपद संयोजक शैलेंद्र दत्त डोभाल ने उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को संचालित करने मे खंड संयोजक इंद्र मोहन डोभाल, जिला संयोजक शैलेंद्र दत्त डोभाल, राकेश बधानी तथा विकास खंड के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गय




