
हरदोई : थाना मल्लावां क्षेत्र के राघोपुर चौकी की बाथरूम में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग की छवि पर असर पड़ा है। इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार की आख्या के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक मल्लावां अनिल कुमार सैनी और चौकी प्रभारी राघोपुर उपनिरीक्षक संजय राय की लापरवाही उजागर हुई है।पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने इन दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई को निर्देशित किया गया है, और उनसे 7 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।






