
अमर ज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 51 निर्धन कन्याओं का विवाह एक ही मंडप में होगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर के नेतृत्व में इन निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। किच्छा में पहली बार समिति की ओर से इतनी बड़ी संख्या में दूल्हों की घुड़चढ़ी करवाई जाएगी। इतना ही नहीं, इनके साथ बैंड और ढोल-नगाड़े भी होंगे। बारात की तैयारियां जोरशोर से की जा रहीं हैं।
सामूहिक विवाह से जुड़े सभी कार्यक्रम 30 नवम्बर को नवीन गल्ला मंडी में सम्पन्न होंगे। उदय उत्तराखण्ड न्यूज से बातचीत में अमर ज्योति सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने कहा कि सामूहिक विवाह आयोजन में सभी की खातिरदारी का विशेष ध्यान रखा गया है। सामुहिक विवाह का आयोजन परंपरागत तरीके से हो सके इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
51 दूल्हों की शानदार बारात इंदिरा गांधी खेल मैदान से मेन बाजार होते हुए नवीन गल्ला मंडी पहुंचेगी। आयोजन की शोभा बढ़ाने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि तथा सरकार के तमाम मंत्री भी पहुंचे रहे हैं। बताया कि कन्याओं को जरूरत का हर सामान अमर ज्योति सेवा संस्थान के द्वारा दिया जाएगा। जिसमें 51 आइटम होंगे। इसमें घर में उपयोग होने वाले तमाम तरह का साजो-सामान, बर्तन, बेड आदि शामिल हैं।
प्रधान सम्पादक महेश सिंह(7078323232/7037323232)






