
रिपोर्टर चद्रकांता
होली पर्व व रमजान को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क
जनसंवाद कर दिया शांति एवं मैत्री भाव का संदेश
हरिद्वार पुलिस ने रमजान व लोकपर्व होली को शांतिपूर्ण तरीके से एवं आपसी मैत्री भाव के साथ आयोजित कराने के लिए कमर कस ली है।
इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कोतवाली में क्षेत्रीय जन समुदाय, सीएलजी सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियो के साथ गोष्ठी आयोजित कर रमजान व होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया।
साथ ही शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर हरिद्वार पुलिस कठोर रुख अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने का संदेश भी दिया गया।
श्री अजय मलिक जी (अध्यक्ष)
श्री अशोक उपाध्याय जी
(महामंत्री) वह कार्यकारिणी के सदस्य व सभी व्यापारी मीटिंग में शामिल रहे !





