Download Our App

तपस्वी और त्यागी पुरूष थे प्रभु श्रीराम-स्वामी यतींद्रानंद गिरी(रिपोर्टर सुनील कुमार शर्मा)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

हरिद्वार, 4 अप्रैल। जुर्स कंट्री में आयोजित किए जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने राम कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम एक तपस्वी और त्यागी पुरुष थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में राजपाट को त्याग कर असत्य पर सत्य की जीत की। महामंडलेश्वर प्रबोधनंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन में संत महापुरूषों की बड़ी भूमिका रही। हरिद्वार की पुण्य भूमि पर अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से धर्मनगरी का मान और बढ़ेगा। इस अवसर पर शांतिकुंज के चिन्मय पंड्या ने कहा कि राम कथा जीवन के विकारों को नष्ट करके एक नई ऊर्जा प्रदान करती है। भगवान के नाम का श्रवण हमारे पूर्वजों को भी पुण्य प्रदान करता है और हम अपने कर्मों में कथा के माध्यम से धर्म का अवतरण करते हैं। दिव्या प्रेम सेवा मिशन के आशीष भैया ने कहा कि सभी प्रभु श्रीराम के आदर्शो को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलें। मुख्य यजमान यूसी जैन जी ने कहा आज देश में जो असुरिया शक्तियां धर्म को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं। उनके खिलाफ एकजुट होकर धर्म रक्षा के लिए प्रयास करने होंगे। आने वाला समय सनातन के आधार पर दुनिया को जीना सिखाएगा। इस अवसर पर यूसी जैन, ऋषभ जैन, सोनल जैन, राजीव जैन, मोहन कुमार श्रीवास्तव, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, गुलशन भाटिया, अनिल गुप्ता, मनीष चौहान, अमित कुमार चौहान, अजय नैय्यर, कर्नल लोकेश शर्मा, अभिषेक अरोड़ा, संजय कपूर, योगिता मित्तल, गरिमा अरोरा, अलका त्यागी, मिलन सैनी, शशांक मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..