Download Our App

टिहरी विस्थापित आवास में धूमधाम से मना तीज महोत्सव, पावरलिफ्टिंग चैम्पियन संगीता राणा का भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

reporter Chandrakanta

टिहरी, 27 जुलाई — टिहरी विस्थापित आवास परिसर में आज तीज महोत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास, आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात रही अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी संगीता राणा का सम्मान, जिनका क्षेत्र की महिलाओं ने फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की संयोजिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. बबीता योगाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मातृशक्ति ही वह आधार है जो आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, शिक्षा और धर्म से जोड़ सकती है। आज के युग में आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को आधुनिकता के साथ-साथ सनातन संस्कृति की जड़ों से भी जोड़े रखें।”

 

कार्यक्रम की आयोजिका मधु शर्मा ने कहा, “महिलाओं को संगीता राणा जैसी प्रेरणादायक हस्तियों से सीख लेकर अपने जीवन में आगे चाहिए। संगीता राणा हमारे क्षेत्र की शान हैं और महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक भी।”

कार्यक्रम का सुंदर और सजीव संचालन साधना राघव द्वारा किया गया। महोत्सव में पारंपरिक गीतों, तीज वंदनाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस उत्सव में बड़ी संख्या में बहनें शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से — आरती, वंदना, निहारिका, सभासद बबली, साधना पांडे, रेखा गुप्ता, रेखा शर्मा, सुनीता, रचना राघव, कुमुद, सुमन, राधा सिंह, संगति यादव, सुशील यादव और सरिता गुप्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..