Download Our App

ऑक्सफोर्ड हिल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. श्री बालकिशन बन्धु जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Reporter Chandrakanta

ऑक्सफोर्ड हिल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. श्री बालकिशन बन्धु जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 42 यूनिट रक्त प्लांट ब्लड बैंक को दान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनसमुदाय ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

VID-20250907-WA0030(1)

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विशाल गर्ग जी तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज गौतम जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री शिवम बन्धु ने कहा कि –

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा है। स्व. श्री बालकिशन बंधु जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए विद्यालय समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रसर रहेगा।”

 

विद्यालय परिवार ने अपने संस्थापक श्री बालकिशन बन्धु जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Comment