Download Our App

हरिद्वार के होनहार नक्ष चौहान ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने उत्तराखंड शतरंज स्टेट चैंपियन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार। गोविंदपुरी (हरिद्वार) निवासी अधिवक्ता नितिन चौहान के पुत्र और एक बेहद होनहार छात्र नक्ष चौहान ने खेल जगत में हरिद्वार का नाम रोशन किया है।

(नक्ष के पिता अधिवक्ता नतिन चौहान)

रुद्रपुर के भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट शतरंज चैंपियनशिप 2026 में नक्ष ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवभूमि चेस एसोसिएशन द्वारा 22 और 23 जून 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नक्ष ने अंडर-9 ओपन श्रेणी में हिस्सा लिया था। उन्होंने बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबलों में कुल 5 राउंड में से शानदार 4 अंक हासिल कर मेरिट सूची में सर्वोच्च (प्रथम) स्थान सुनिश्चित किया।

लगातार दूसरी बार बने चैंपियन, अब नेशनल पर नजर ,नक्ष चौहान की यह सफलता इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर अपनी बादशाहत साबित की है। इससे पिछले वर्ष भी नक्ष ने अंडर-7 आयु वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। इस वर्ष उम्र और श्रेणी बदलने के बावजूद (अंडर-9 कैटेगरी में) उन्होंने अपने विजयी रथ को जारी रखा और लगातार दूसरे साल भी स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया|

राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद नक्ष चौहान का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। आगामी 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली नेशनल चेस चैंपियनशिप में नक्ष चौहान उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाएंगे और टीम को लीड करेंगे। खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि राज्य की तरह ही राष्ट्रीय मंच पर भी नक्ष अपनी चालों से विरोधियों को मात देंगे।

इसके साथ ही, नक्ष की इस शानदार खेल तकनीक और रणनीतिक कौशल को तराशने में उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन की ‘विक्ट्री क्लासेस’ के मुख्य प्रशिक्षकों (कोचेस) मुकुल बेंजवाल और राहुल बत्रा का विशेष योगदान रहा है।

अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहने वाले नक्ष अब रांची में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..