Download Our App

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला दिवस पर वन विभाग हरिद्वार के सहयोग से एक वृह्द वृक्षारोपण किया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशानुसार, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में वन विभाग हरिद्वार के सहयोग से जिला न्यायालय हरिद्वार के परिसर में आज सुबह एक वृह्द वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला पर पूरे राज्य में वृक्षारोपण, पर्यावरण व प्रकृति के संरक्षण हेतु यह लोकपर्व मनाया जाता है,

उत्तराखण्ड राज्य की विशेष भोगोलिक स्थिति के अनुसार इस राज्य मे ंपर्यावरण व प्रकृति के संरक्षण हेतु इस तरह के पारंपरिक पर्व मनाये जाते हैं, हम सब की यह जिम्मेदारी व दायित्व है कि अपने राज्य व अपने आस-पास के क्षेत्र मे ंपर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें, इस अवसर पर हरिद्वार जिले के बाह्य न्यायालय रूड़की व लक्सर में न्यायायिक अधिकारीगण , कर्मचारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृह्द रूप से वृक्षारोपण किया गया,

आज के इस अवसर पर जिला न्यायालय हरिद्वार के सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,सभी सिविल जज (सीनियर डिविजन) , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार, सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एल0ए0डी0सी0 अधिवक्तागण, रीटेनर अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, समस्त स्टाफ, अधिकार मित्र, लॉ इन्टर्नस, उपस्थित रहे। आज के इस सफल कार्यक्रम के अवसर पर सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी क्रम में वन विभाग, हरिद्वार द्वारा आयोजित नगर वन बैरागी कैप क्षेत्र कनखल में हरेला पर्व के कार्यक्रम में भी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा मय डिप्टी एल0ए0डी0सी0 रमन कुमार सैनी, लॉ इन्टर्स व अधिकार मित्र सहित प्रतिभाग कर नगर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डी0एफ0ओ0 हरिद्वार श्री स्पनिल अनिरूद्व, पूनम कैंथोला एस0डी0ओ0 हरिद्वार, वन कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

वहीं दूसरी ओर अपराहन में जिला बार एसोसिशन (रजि0), हरिद्वार, के द्वारा आयोजित हरेला पर्व पर बार परिसर में नवनिर्मित मिंटिग कक्ष के प्रांगण में जनपद न्यायाधीश महोदय श्री नरेन्द्र दत्त जी व सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूरी टीम के साथ मिलकर रोटरी क्लब हरिद्वार के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम में जिला बार एसोसिशन, हरिद्वार के अध्यक्ष श्री जसमहेन्द्र सिंह व सचिव श्री विपिन द्विवेद्वी, समस्त कार्यकारिणी व अधिवक्ता गण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..