Download Our App

मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक सहायता हेल्पडेस्क का शुभारंभ..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

हरिद्वार, 5 अगस्त। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ज्वालापुर के सुभाषनगर स्थित मेडिकल स्टोरों एवं कन्फेक्शनरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया!

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायरी दवाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। जिन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध औषधि निरीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती सिमरनजीत कौर ने जिला कारागार, हरिद्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया। साथ ही बैरकों की स्वच्छता और पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। कारागार में कार्यरत अधिकार मित्रों को बंदियों के विधिक मामलों में पत्राचार एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए गए।

वहीं, किशोर न्याय बोर्ड, हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित विधिक सहायता हेल्पडेस्क का विधिवत उद्घाटन सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर एवं प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती कंचन चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने कहा कि हेल्पडेस्क के माध्यम से किशोर न्याय बोर्ड में आने वाले पात्र व्यक्तियों एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी (अधिकार मित्र) की नियमित ड्यूटी भी निर्धारित की गई है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर विधिक सहायता मिल सके।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..