Download Our App

1300 जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए समाज को जागरूक कर रही भारतीय जागरूकता समिति..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1300 जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए समाज को जागरूक कर रही भारतीय जागरूकता समिति

हरिद्वार। विधिक जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर भारतीय जागरूकता समिति हरिद्वार वर्ष 2013 से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। समिति की ओर से अब तक करीब 1300 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

समिति के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के तहत विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर विधिक जागरूकता, नशे के दुष्प्रभाव, महिला अधिकार, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर

समिति की ओर से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर चुनौती मानते हुए नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समिति का कहना है कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है।

अधिवक्ता ललित मिगलानी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करने की अपील की।

प्रशासन और विभिन्न विभागों का मिला सहयोग

भारतीय जागरूकता समिति ने अपने अभियानों में सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..