Download Our App

दूधाधारी से रेलवे स्टेशन तक लगाई जाएं बड़ी स्क्रीन, श्रद्धालुओं को मिले गंगा आरती के लाइव दर्शन: सुनील सेठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दूधाधारी से रेलवे स्टेशन तक लगाई जाएं बड़ी स्क्रीन, श्रद्धालुओं को मिले गंगा आरती के लाइव दर्शन: सुनील सेठी

हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से मुलाकात कर जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों के संबंध में मांग पत्र सौंपा।

सुनील सेठी ने मांग की कि दूधाधारी से रेलवे स्टेशन तक प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएं, ताकि हरकी पैड़ी पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में वहां नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भी किसी निर्धारित स्थान पर रुककर मां गंगा की आरती के लाइव दर्शन कर सकें। उन्होंने इन स्क्रीन को मेला समाप्त होने के बाद भी उपयोग में लाए जाने की मांग की।

इसके अलावा फ्लाईओवरों के नीचे स्थायी सुलभ शौचालय और पेयजल प्याऊ, प्रमुख तिराहों-चौराहों पर जनसुविधाओं की व्यवस्था तथा सप्तऋषि से सिंहद्वार तक गंगा घाटों पर बरसात में क्षतिग्रस्त रेलिंग और चेन दोबारा लगाने की मांग रखी गई।

मांग पत्र में भीमगोड़ा और सर्वानंद अंडरपास में रेलिंग के साथ सीसी रोड, भीमगोड़ा ऊंचे पुल की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण तथा एनएचएआई के सहयोग से सिंहद्वार से शांतिकुंज तक फ्लाईओवरों के नीचे के अंडरपासों को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग भी शामिल रही।

अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने प्रतिनिधिमंडल को मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान गौरव भाटिया, भागीरथ प्रजापति, लालजी यादव, देवेंद्र गोयल और हरिमोहन भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#Haridwar #ArdhKumbhMela #GangaAarti #HarKiPauri #SunilSethi #HaridwarNews #KumbhMela #Devotees #PublicFacilities #UttarakhandNews #GangaGhats #UdayUttarakhandNews

Leave a Comment