Download Our App

अधिवक्ता हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा नवनिर्मित सभागार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का भव्य उद्घाटन, न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की शिरकत…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर बबलू खान

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (रजि.), हरिद्वार के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के बीच उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश श्री नरेंद्र दत्त, एच.जे.एस. ने की। समारोह में प्रधान परिवार न्यायाधीश श्री अजय चौधरी सहित कई न्यायिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बार काउंसिल के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक श्री आदेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। काशीपुर के पूर्व बार अध्यक्ष श्री उमेश जोशी का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसमहेन्द्र सिंह एवं सचिव श्री विपिन चन्द्र द्विवेदी, एडवोकेट सहित बार के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव श्री विपिन चन्द्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने सभागार निर्माण की पूरी यात्रा का उल्लेख करते हुए इसके निर्माण में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, दानदाताओं एवं अन्य सहयोगकर्ताओं के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

समारोह को श्री नरेंद्र सिंह चौहान, श्री विजय शर्मा, श्री प्रदीप जख्ता, श्री तनवीर भारती, श्री रियाजुल, श्री राकेश गुप्ता, श्री अजय चौधरी एवं श्री सुशील बसीम सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राकेश गुप्ता ने भी अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान, तरसेम सिंह चौहान, कुलवंत सिंह चौहान, मोहम्मद हनीफ, कुलदीप सिंह, राव शबाहत , जगदीप शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, राव फरमान, चौधरी वीरेंद्र प्रताप, सतीश चौधरी, हितेश चौधरी, शॉपिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी कपिल सहित महिला अधिवक्ताओं ने भी समारोह में सहभागिता की।

सचिव विपिन चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार केवल एक भवन नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की एकजुटता, मेहनत और सहयोग का परिणाम है। सभागार के माध्यम से अधिवक्ताओं को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अधिवक्ता हितों से जुड़े आयोजनों तथा सामाजिक एवं बार गतिविधियों के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

बार एसोसिएशन की ओर से सभागार निर्माण में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उद्घाटन समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्मित सभागार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

 

#DistrictBarAssociation #Haridwar #Advocates #AdvocateHall #HaridwarNews #UttarakhandNews #LegalCommunity #Lawyers #BarAssociation #Justice #CourtNews #AdvocateWelfare #Uttarakhand #UdayUttarakhandNews

Leave a Comment