Download Our App

गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपद न्यायालय, जिला कारागार एवं संप्रेक्षण गृह में हुए कार्यक्रम..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद न्यायालय हरिद्वार, जिला कारागार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में सादगी और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किए गए।
जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश सहित उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया।


इसके बाद जिला कारागार रोशनाबाद में बंदियों को महात्मा गांधी के सत्य, शांति एवं सुधारवादी विचारों से अवगत कराया गया। साथ ही बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा समय पूर्व रिहाई से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में भी गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती ज्योति बाला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर तथा किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार की प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कंचन चौधरी ने संयुक्त रूप से संप्रेक्षण गृह का सघन निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने वहां रह रहे बच्चों की रहन-सहन की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, विधिक सहायता तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों, अनुशासन, सत्य, अहिंसा एवं नैतिक शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

Leave a Comment