Download Our App

व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने किया दुकान का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार, उत्तराखंड सरकार के निर्देशन में राज्य नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम हरिद्वार द्वारा विकसित किए गए प्रथम न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन चंडी घाट मार्ग बेल वाला में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा अपना नया कारोबार शुरू कर रहे मनोज मंडल की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन के सभी लघु व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन के सभी लघु व्यापारी राज्य सरकार के निर्देशन में नगर निगम द्वारा विकसित किए गए बाजार को भारत स्वच्छता मिशन के तहत सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नगर निगम द्वारा दिए गए आदेशों का अनुपालन समय-समय पर करते रहे और निर्विघ्न रुप से केंद्र राज्य सरकार के संरक्षण में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत अपना स्वरोजगार संचालित करते रहे।
न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन की नई दुकान के उद्घाटन के अवसर पर सम्मलित हुए लघु व्यापारियों में मोहनलाल, जय सिंह बिष्ट, सचिन राजपूत, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, श्याम कुमार, नईम सलमानी, सुमन गुप्ता, आशा देवी, सुनीता चौहान, मंजू पाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..