Download Our App

पेपर लीक मामले में एसटीएफ की बड़ी कारवाई, यूनिवर्सिटी के गैंग में शामिल दो कर्मचारी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संपादक- महेश सिंह रिपोर्टर👉 कुo सुनेना देहरादून- उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा का पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने गैंग में शामिल राज्य की एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को देर रात गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। अभी तक दोनों की भूमिका पेपर सॉल्व कराने में सामने आई है।उत्तराखंड एसटीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आयोग की स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक कराने में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी कई लोग रडार पर हैं। ऐसे में नकल माफियाओं पर एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी। गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोले गैंग के अहम राज। इससे पेपर लीक का पर्दाफाश हुआ है।यूकेएसएससी एग्जाम पेपर लीक मामले में उत्तराखंड स्थित एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी देर रात एसटीएफ ने किए गिरफ्तार। लखनऊ से पेपर लीक की कड़ी जोड़ते हुए मास्टरमाइंड की लिस्ट में अब तक कुल नौ लोग हो गए गिरफ्तार। एसटीएफ ने देर रात को दीपक चौहान और भावेश जगुड़ी को देर रात गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह दोनों किसी स्थान पर देहरादून में एग्जाम के एक रात पहले पेपर सॉल्व करते थे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..