Download Our App

आवारा पशुओं पर कार्यवाही करने में फेल नगर निगम – सुनील सेठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आवारा पशुओं पर कार्यवाही करने में फेल नगर निगम – सुनील सेठी। आवारा पशुओं के कारण एक से दूसरी गाय में फैल रहा रोग,कई इलाकों में बंदरों एवं आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नगर वासी । हर व्यवस्था में फेल अब तक का सबसे निराशाजनक कार्यकाल नगर निगम हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर पर व्यपारियो एवं क्षेत्रवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नारेबाजी कर विरोध जताया। सेठी ने कहा कि अब तक के सबसे निराशाजनक कार्यकाल के लिए नगर निगम हरिद्वार को अवार्ड मिलना चाहिए शहरहित में कोई भी सुविधा या उचित व्यवस्था हो नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है हवाई बयान बाजी तक सीमित है धरातल पर कोई कार्य नही किया जा रहा। इस समय पशुओं विशेषकर गाय में संक्रमण फैलने से हजारों गाय दम तोड़ रही है एक से दूसरे पशु में रोग फैल रहा है लेकिन सड़को पर आवारा घूमती गायों का न तो कोई इलाज किया जा रहा है न ही आवारा गायों अन्य पशुओं की रोकथाम को नगर निगम कोई प्रभावी कार्यवाही कर रहा है जिसका खामियाजा गाय अन्य पशु भुगत रहे है नगर निगम के गैर जिम्मेदार रवैये की वजह से गाय तड़प तड़प कर मर रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नही । महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया , महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि नगर निगम से ये उम्मीद हरिद्वार की जनता को बिल्कुल नही थी सफाई व्यवस्था हो या अन्य व्यवस्थाये किसी पर भी नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी गम्भीर नही। शहर के कई इलाकों विशेषकर उतरी हरिद्वार , मध्य हरिद्वार में बंदरो , आवारा कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान है भयभीत रहते है लेकिन कई लोगो की शिकायत के बाद भी कोई प्रभावी कार्यवाही नही कुम्भकर्णी नींद में सोए निगम की नींद कब टूटेगी हरिद्वार की जनता को इंतजार है। हर व्यवस्था में फेंल निगम को अपना कार्यकाल भंग कर देना चाहिए क्योंकि हरिद्वार की छोटी सरकार से जो उम्मीदे जनता को थी उस पर वो खरा नही उतरी। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से पंकज माटा, सुनील मनोचा, मनोज ठाकुर,सोनू चौधरी, गौरव गौतम,हन्नी दामिर,धर्मपाल सिंह, रवि जोशी, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रिंकू, राजेश भाटिया, उमेश चौधरी, मनोज ठाकुर, भूदेव शर्मा, राजेश शर्मा, अमित कुमार उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..