

महेश सिंह, हरिद्वार/ हजारा ग्रांट जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शहजादी के समर्थन में विधायक रवि बहादुर ने डालूवाला मजबता, डालूवाला कलां, डालूवाला खुर्द, आसफनगर, कोटा मुरादनगर आदि में घर घर वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा की सभी पांचों सीट कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत रहे है। कांग्रेस जोड़ने और बीजेपी तोड़ने की बात करती है। जब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही तब तब प्रदेश का विकास हुआ। क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को वोट करें। विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य होने हैं जिसे मिलजुलकर किया जाएगा। इस अवसर पर उस्मान अली रावत, सरफराज रावत, बुंदू प्रधान, भूरा हसन, हरजीत सिंह, अमजद अली, सोनू अली, खुर्शीद, फरमान, मुस्तकीम, इकराम, सतनाम सिंह, अय्यूब चौधरी, ओमपाल प्रधान, अनिल शर्मा, सुरेंद्र बाल्मिकी, शग्गू बाल्मिकी, कुलदीप त्यागी, जोनी राजौर, महरुफ सलमानी, राजेंद्र, इनाम रावत, शिवा कश्यप आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




