संपादक – महेश सिंह
रिपोर्टर -उत्सव तोमर
शीत लहर को देखते हुए राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था एवं स्कूलों की छुट्टियां घोषित करें जिलाधिकारी महोदय – सुनील सेठी। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय से राहगीरों सड़को पर रात गुजारने वालों के लिए चौराहों पर अलाव की व्यवस्था एवं छोटे छोटे बच्चो को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए कुछ समय स्कूल बंद करने की मांग की। सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष नगर निगम द्वारा रैन बसेरों एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है लेकिन इस बार अभी तक कोई व्यवस्था अलाव की नही की गई है जबकि ठंड अपने पूरे प्रकोप पर आ चुकी है ठंड की वजह से सड़को के किनारे रात गुजारने वाले लोगो को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके लिए तत्काल अलाव की व्यवस्था को जिलाधिकारी महोदय को नगर निगम को निर्देशित करना चाहिए। साथ ही बढ़ती ठंड के बावजूद स्कूलों द्वारा मनमानी करते हुए छोटे छोटे बच्चो को ठंड में सुबह सुबह स्कूल बुलाकर बीमार किया जा रहा है स्कूल समय में कोई बदलाव नही किये जा रहे । जिस प्रकार अब ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है शीत कालीन के लिए स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए । स्कूलों की मनमानी के चलते कोई आदेश न होने पर लगातार बच्चो में वायरल फैल रहा है जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय को सम्बंधित विभागों को स्कूलों की छुट्टी के आदेश पारित करने का चाहिए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी,कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा,पंकज माटा, एस एन तिवारी,विनोद गिरी , भूदेव शर्मा,मनीष धीमान, राजेश शर्मा ,अनिल कुमार, धर्मपाल प्रजापति, रोहित भसीन, राजू कुमार , गणेश शर्मा, गौरव गौतम, मनोज ठाकुर,उपस्तिथ रहे




