लोहे की सरिया के टुकड़ों से गोद गोद कर के मार डाला
कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह एक धारदार सरिये से हमला कर हत्या कर दी थी. गौरतलब है कि ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की अदालत में हुई गोलीबारी की उस घटना में आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी.




