

दिनांक 01-09-2023 ऋषिकेश
शिक्षण क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता (वैल्यू फॉर मनी) के लिए ऋषिकेश खैरीं कलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (नि:शुल्क शिक्षण संस्थान) ने नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवाड्र्स का खिताब जीता।
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी से दिनेश पैन्यूली ने बताया कि कार्यक्रम समारोह 31 अगस्त को गुडग़ांव के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित किया गया था। यह शिक्षा रेटिंग एजेंसी एजुकेशन टुडे की ओर से आयोजित किया गया । इसमें उत्तर भारत के कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। एनजीए को शिक्षा क्षेत्र में “वैल्यू फॉर मनी” की गुणवत्ता होने पर उत्तराखंड के सीबीएसई स्कूलों में नंबर वन स्कूल होने का अवार्ड दिया गया।
खिताब मिलने की खुशी में एनजीए पालनहार निर्मल आश्रम महंत राम सिंह महाराज जी एवं संत जोध सिंह महाराज जी ने डॉ सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमृतपाल डंग एवं सभी शिक्षकों को बधाई प्रेषित करी।
एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा ने एजुकेशन टुडे और उनके सम्मानित पैनल के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार शैक्षणिक और नैतिक उत्कृष्टता की यात्रा को जारी रखने के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट, अभिभावकगण और अध्यापकों का भी आभार जताया। धन्यवाद।
दिनेश पैन्यूली✒️




