


संपादक महेश सिंह
प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार एवं लाठी चार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की एक सभा अध्यक्ष विश्व बंधु शर्मा की अध्यक्षता एवं सचिव अनुराग चौधरी के संचालन में हुई। बैठक में पुलिस के उक्त कृत्य की घोर निंदा की गई और हापुड़ के अधिवक्ताओं को समर्थन देते हुए निर्णय लिया कि 5 सितंबर (मंगलवार) को जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण अनुशासन में रहते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करेंगे और कलमबंद हड़ताल रखेंगे।
सभा में बार अध्यक्ष विश्व बंधु बाली शर्मा, सचिव अनुराग चौधरी, उपाध्यक्ष लोकेश दक्ष व विपिन चन्द्र द्विवेदी, प्रदीप पालीवाल, कुलदीप सिंह ,राजकुमार सिंह चौहान, विजय शर्मा, नामित शर्मा, विद्यानंद पासवान, सुशील कुमार, धर्मेश कुमार, राजीव सैनी, राकेश सिंह, वैश आलम , मोहम्मद हनीफ अंसारी ,राव फरमान ,पंकज शर्मा ,सुधाकर सिंह ,सुमित सिंह अरोड़ा ,अनुराग श्री कुंज, ठाकुर जितेंद्र कुमार, वीर गुर्जर ,अभिषेक भारद्वाज, जे डी कुमार ,ठाकुर कुलदीप सिंह ,हरीश कुमार सैनी, संदीप सत्पुरिया, अमित कश्यप ,रजत जैन ,अनिरुद्ध शर्मा, नितिन कश्यप वरुण बालियांन, रियाजुल हसन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।




