Download Our App

एडवोकेट मयंक त्यागी ने थमाया जिलाधिकारी हरिद्वार व नगर निगम अधिकारी हरिद्वार को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संपादक महेश सिंह

अधिवक्ता मयंक त्यागी ने बताया कि उनके द्वारा एक लीगल नोटिस समय अवधि 30 दिन का जिलाधिकारी हरिद्वार व नगर निगम अधिकारी हरिद्वार को भेजा गया है, विवेक विहार कॉलोनी रानीपुर मोड़ में लगभग पिछले 13 -14 सालों से क्षेत्रवासी नाली की समस्या और बरसाती जल भराव को लेकर काफी परेशान है कई मर्तबा संबंधित अधिकारियों को भी संज्ञान में ला चुके हैं लेकिन नगर निगम अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रंग रही जिससे क्षेत्र में नालियों पानी की निकासी न होने के कारण से गंदा पानी इकट्ठा होकर क्षेत्रवासियों के घरों में प्रवेश कर रहा है, जिसके कारण कीड़े मकोड़े सांप बिच्छू उनके घर में घुस जाते हैं, क्षेत्रवासी की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय निवासी एडवोकेट मयंक त्यागी द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार व नगर निगम अधिकारी हरिद्वार को 30 दिन की समय अवधि का नोटिस दिया है यदि 30 दिन के अंदर यह समस्या हल नहीं होती तो वह न्यायालय की शरण लेंगे जिसके समस्त हर्ज खर्च की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

Leave a Comment