Download Our App

अधिवक्ता चंद्रशेखर बने भाजपा हरिद्वार जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक, समर्थकों में खुशी लहर ,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिवक्ता चंद्रशेखर को भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता नीरज पांडे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से की गई है।

अधिवक्ता चंद्रशेखर हरिद्वार के जाने-माने अधिवक्ताओं में शामिल हैं। वे पिछले कई वर्षों से माननीय उच्च न्यायालय सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रांतीय विभागों, संगठनों और संस्थाओं का विधिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। विधि क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

चंद्रशेखर की नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला संयोजक अधिवक्ता चंद्रशेखर ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और विशेष रूप से आम जनता की समस्याओं के विधि सम्मत समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

चंद्रशेखर की नियुक्ति को भाजपा संगठन में उनके बढ़ते कद और विधिक क्षेत्र में अनुभव के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment