Download Our App

संवादाता- सन्नी वर्मा
हरिद्वार 15 दिसंबर,
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ई- श्रम कार्ड पंजीकरण किए जाने के अभियान में तीसरे चरण में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन, चंडी चौराहा ललतारो पुल मार्ग प्रांगण में रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को ही श्रम कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान द्वारा लाभार्थी लगभग 500 रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूक करते हुए ई- श्रम कार्ड वितरित किए गए असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों को ई- श्रम कार्ड पंजीकरण होने से एसआई की चिकित्सा सुविधाओ व श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ व सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यधारा मे लाकर सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाना है।

इस अवसर पर उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान ने कहा राज्य सरकार के निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूक कर श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संरक्षण मिल सके इसके लिए सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर लघु व्यापार एसो. द्वारा कार्यक्रम किए जाते रहे … Read more

जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार द्वारा तैय कर घोषणा की गई है कि जिलाध्यक्ष श्री देवपाल राठी जी ने बताया जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार के द्ववार्षिक चुनाव के लिए दिनांक 19-12-2021 में सुबह 10.30 बजे चौ0 चरणसिंह घाट (सिंहद्वार) पर बैठक कर आगे की कार्यवाही तैय की जाएगी उसमें ही चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा ।बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्य का व्योरा पेश कर चुनाव पर व्यापक चर्चा कर चुनाव प्रकिया को संम्पन्न किया जाएगा।
जाट महासभा पंचपुरी, के सभी सदस्यों से निवेदन है कि वो उपरोक्त समयनुसार बैठक में भाग लेकर चुनाव प्रकिया में अपने सुझाव देकर समाज को सहयोग प्रदान करें जिससे बिना किसी गतिरोध के निष्पक्ष चुनाव संम्पन्न हो

बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति रजि. हरिद्वार ने शुरू किया अलाव जलाने की व्यवस्था

बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति (रजि.)हरिद्वार ने शुरू की अलाव जलाने की व्यवस्था

बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति(रजि.)हरिद्वार ने शुरू की अलाव जलाने की व्यवस्था…….✒️चौधरी महेश सिंह✒️……..हरिद्वार जनसेवा में जुटी सेवा समिति ने कड़ाके की सर्दी के शुरू होने के साथ ही नगर के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की शुरूआत कर रही है। ये व्यवस्था नगर निगम से अलग होगी। पिछले कई दशकों से जनसेवा में जुटी सामाजिक संस्था सेवा समिति ने सर्दी के सितम को देखते हुए लाचार लोगों,तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं देने का कार्य शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि इन दिन कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। चूकि तीर्थनगरी में श्रद्वालुओं का आगमन जारी है,साथ ही कई लाचार एवं असहाय लोग भी सर्दी के कारण परेशान होते दिखाई दिये,जिसे देखते हुए सेवा समिति ने नगर में भीड़ भाड़ वाले दस से पन्द्रह स्थानों पर सार्वजनिक अलाव की शुरूआत कर दी है। शुरू में कुछ स्थानों पर अलाव जलाया जायेगा,बाद में जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जायेगा। श्री त्यागी ने कहा कि अलाव की व्यवस्था नगर निगम के व्यवस्था से अलग होगी। उन्होने कहा कि इसके अलावा भी समिति सर्दी के दौरान असहाय एवं जरूरतमंदो के लिए गर्म कम्बल आदि की व्यवस्था भी करेगा। उन्होने बताया कि समिति लगातार जनसेवा के कार्यो के लिए प्रगतिशील है।

चोरी के आरोपी कि जिला जज हरिद्वार द्वारा जमानत स्वीकार

✒️✒️✒️✒️✒️✒️ चौधरी महेश सिंह ✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️आपको विदित हो कि वेद प्रकाश स्व. नाथूराम निवासी सिडकुल ने थाना सिडकुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रवीण उर्फ गुल्लू दीनदयाल निवासी-रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर एक एलसीडी, ₹20000 नकदी व सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे जो वादी के सीसी कैमरे में की … Read more

फैमिली हैप्पीनेस किट पाकर ,,जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट स्पर्श गंगा टीम ,…………. चौधरी महेश सिंह✒️✒️ अक्षय पात्र फाउंडेशन औऱ भाजपा महिला मोर्चे के सयुक्त तत्वाधान में श्रमिक परिवारों, घरों में काम करने वाली बहनो, आर्थिक रूप से अक्षम एवं अति जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर लाभार्थियों को फैमली हैप्पीन्स किटों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में जरूरत मंद 255 परिवारों को कच्ची राशन सामग्री आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, साबुन , कापियां,आदि की किट का वितरण किया गया। रीता चमोली ने बताया कि अब तक 20 हजार गरीब परिवारों को राहत सामग्री किट पहुंचाई जा चुकी है अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ आगे भी यही सेवा का क्रम जारी रहेगा ,मनु रावत ने कहा कि स्पर्श गंगा
पूरे भारत मे जगह रविवार को 2 घण्टे स्वच्छता अभियान भी चलाती है,और सभी लोगो को स्वच्छता के लिए जागरूक करती है कार्यक्रम में रजनीश सहगल, रजनी वर्मा, रेणु शर्मा, रितु ठाकुर, विनोद चमोली, बिमला ढोडियाल, सुनील, सुभाष ढोडियाल, सौरभ ठाकुर, ने सहयोग किया

देहरादून– बड़ी खबर

संवादाता -सोरण सिंह देहरादून कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक हरिवंश कपूर का निधन।विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं हरिवंश कपूर।8 बार के विधायक थे हरबंश कपूर।।कैंट स्थित आवास पर हुई मौत।।उत्तराखंड के वरिष्ठम विधायक हरबंस कपूर का हुआ आकस्मिक निधन,हरबंस कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे,उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी … Read more