Download Our App

भारतीय यूथ गेम डेवलपमेंट फेडरेशन के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में होने वाली ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में ऋषिकेश से फुटबॉल में प्रियांशु, प्रिंस, हिमांशु राणा, हिमांशु पंवार, गिरीश, सुमित, शिवम् शाह, क्रिकेट में मोहित, विनायक, कबड्डी में अंशुमन, टेबल टेनिस में आयुषी और लॉन्ग जंप में सुप्रिया का हुआ चयन…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऋषिकेश ।
भारतीय यूथ गेम डेवलपमेंट फेडरेशन के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में होने वाली ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में ऋषिकेश से फुटबॉल में प्रियांशु, प्रिंस, हिमांशु राणा, हिमांशु पंवार, गिरीश, सुमित, शिवम् शाह, क्रिकेट में मोहित, विनायक, कबड्डी में अंशुमन, टेबल टेनिस में आयुषी और लॉन्ग जंप में सुप्रिया का हुआ चयन ।
प्रतियोगिता 28 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 तक मथुरा में आयोजित होगी जिसमें उत्तराखंड राज्य की टीम प्रतिनिधित्व करेगी ।
उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान जी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु ऋषिकेश से चयनित सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि ऋषिकेश को आप पर गर्व है ।
इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली नहीं बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने से पहले 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप दिनांक 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अमर ज्योति स्कूल भट्टोंवाला में आयोजित किया गया था जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र से 45 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रशिक्षण कैंप अभिषेक रगड़ (स्वर्ण पदक विजेता, फुटबॉलर एवं खेल प्रशिक्षक) और आराधना रावत (योगाचार्या एवं खेल प्रशिक्षिका) के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें की क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी की खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तदोपरांत 26 दिसंबर को अंतिम चयन के दौरान ऋषिकेश के अलग-अलग स्कूल जिसमें की अमर ज्योति स्कूल, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, भरत मंदिर, आगप्पे मिशन स्कूल से 12 खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ जो कि उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु 28 तारीख सुबह 6:00 बजे ट्रेन से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी । इस अवसर पर खेल कोच और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाइयां दी गई।
✒️दिनेश पैन्यूली✒️

Leave a Comment