
अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के फौलादपुर निवासी योगेश यादव का एनडीए में चयन होने के बाद २०१८ में एयर
फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में जमी होने के चलते शरीर का कमर के नीचे का भाग शून्य हो जाने के बावजूद अपनी देशभक्ति के जज्बे को कायम रख हिमत व धैर्य के साथ संघर्ष कर अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी हांसिल की। योगेश को स्पेशल केस का लाभ देते हुए फ़लाइंग ऑफिसर बनाये जाने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव लौटने पर शाहजहांपुर कस्बे में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उनके स्वागत के लिए पलक पांवडे बिछा दिये। लाइंग ऑफिसर यादव के स्वागत में स्थानीय युवाओं द्वारा तिरंगे के साथ बाईकों की कतार के साथ निकाली रैली के बीच अपने चाचा कमल यादव की कार में सवार होकर फौलादपुर की और जाते समय शाहजहांपुर कस्बे मेंजगह जगह भव्य स्वागत किया गया। योगेश के देशभक्ति के जज्बे को सलाम करने पहुंचे देशभक्त ग्रामीणों में योगेश के संघर्ष की गाथाऐं सुनते व सुनाते देखा गया।अपने पिता अशोक यादव व माता के साथ मंगलवार सांय शाहजहांपुर पहुंचे योगेश यादव का रामाडा होटल पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया ।




