परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्दजी सरस्वती जी महाराज और रामसनेही धर्माचार्य रायण अर्वाचीन पीठ संस्थान पुष्कर के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी भगवानदास शास्त्री जी महाराज की हुई भेंटवार्ता मृत हो रही है नदियों को पुनः जीवित करने के लिये वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक- पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज UDAY NEWS CHANNEL
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को कल जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, तैयारी को दिया अंतिम रुप UDAY NEWS CHANNEL
महेन्द्र विहार कालोनी में शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य…. चौधरी महेश सिंह ✒️✒️✒️वायदे पर खरे उतरे विधायक आदेश चौहान, कालोनीवासियों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशियांजगजीतपुर (हरिद्वार)। राजा गार्डन स्थित महेन्द्र विहार कालोनी की सड़क का इंटरलॉकिंग टाईल्स से निर्माण कार्य शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया है। शुभ मुहूर्त के लिए पहले विधायक आदेश चौहान को आना था लेकिन किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वे नहीं पहुंच पाए, उनके स्थान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा, महामंत्री चमन चौहान तथा उपस्थित सभी कालोनीवासियों ने ही सड़क का निर्माण कार्य नारियल फोड़कर शुरु करवाया। कालोनी के लोगों का कहना है कि जिस तरह वे पूरी बरसात कालोनी में जलभराव से परेशान थे, उनकी समस्या को विधायक आदेश चौहान ने सुना और सड़क निर्माण का वायदा पूरा किया। सड़क का निर्माण कार्य शुभारंभ पर भाजपा जिन्दाबाद, मुख्यमंत्री धामी जिन्दाबाद, आदेश चौहान जिन्दाबाद के नारों से कालोनी गुंजायमान हो गयी। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर भी सड़क निर्माण शुरू होने की खुशियां मनाई गई। इस कार्य के लिए कालोनी में निवास करने वाले बसंत सैनी की मेहनत व सक्रियता को भी सभी ने सराहा। गौरतलब है कि बसंत सैनी ने सड़क का निर्माण कार्य तय समय में विधायक आदेश चौहान द्वारा करवाने का वायदा किया था, वह कार्य अपने निर्धारित समय में ही शुरू हो गया, जिसके लिए कालोनी वासियों ने बसंत सैनी को बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मंडल महामंत्री चमन चौहान, बसंत सैनी, अशोक वशिष्ठ, नमित प्रसाद, विपिन शर्मा, सुदेश कुमार सोनी, सूबे सिंह एडवोकेट, नवीन चन्द्र पाण्डेय, वीर चौधरी, मोहित सैनी समेत अनेक कालोनी के लोेग मौजूद रहे। UDAY NEWS CHANNEL
संवादाता- सन्नी वर्माहरिद्वार 15 दिसंबर,केंद्र व राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ई- श्रम कार्ड पंजीकरण किए जाने के अभियान में तीसरे चरण में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन, चंडी चौराहा ललतारो पुल मार्ग प्रांगण में रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को ही श्रम कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान द्वारा लाभार्थी लगभग 500 रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को जागरूक करते हुए ई- श्रम कार्ड वितरित किए गए असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों को ई- श्रम कार्ड पंजीकरण होने से एसआई की चिकित्सा सुविधाओ व श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ व सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यधारा मे लाकर सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाना है। UDAY NEWS CHANNEL
जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार द्वारा तैय कर घोषणा की गई है कि जिलाध्यक्ष श्री देवपाल राठी जी ने बताया जाट महासभा पंचपुरी, हरिद्वार के द्ववार्षिक चुनाव के लिए दिनांक 19-12-2021 में सुबह 10.30 बजे चौ0 चरणसिंह घाट (सिंहद्वार) पर बैठक कर आगे की कार्यवाही तैय की जाएगी उसमें ही चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा ।बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्य का व्योरा पेश कर चुनाव पर व्यापक चर्चा कर चुनाव प्रकिया को संम्पन्न किया जाएगा।जाट महासभा पंचपुरी, के सभी सदस्यों से निवेदन है कि वो उपरोक्त समयनुसार बैठक में भाग लेकर चुनाव प्रकिया में अपने सुझाव देकर समाज को सहयोग प्रदान करें जिससे बिना किसी गतिरोध के निष्पक्ष चुनाव संम्पन्न हो UDAY NEWS CHANNEL
बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति रजि. हरिद्वार ने शुरू किया अलाव जलाने की व्यवस्था UDAY NEWS CHANNEL
बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति(रजि.)हरिद्वार ने शुरू की अलाव जलाने की व्यवस्था…….✒️चौधरी महेश सिंह✒️……..हरिद्वार जनसेवा में जुटी सेवा समिति ने कड़ाके की सर्दी के शुरू होने के साथ ही नगर के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की शुरूआत कर रही है। ये व्यवस्था नगर निगम से अलग होगी। पिछले कई दशकों से जनसेवा में जुटी सामाजिक संस्था सेवा समिति ने सर्दी के सितम को देखते हुए लाचार लोगों,तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं देने का कार्य शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि इन दिन कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। चूकि तीर्थनगरी में श्रद्वालुओं का आगमन जारी है,साथ ही कई लाचार एवं असहाय लोग भी सर्दी के कारण परेशान होते दिखाई दिये,जिसे देखते हुए सेवा समिति ने नगर में भीड़ भाड़ वाले दस से पन्द्रह स्थानों पर सार्वजनिक अलाव की शुरूआत कर दी है। शुरू में कुछ स्थानों पर अलाव जलाया जायेगा,बाद में जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जायेगा। श्री त्यागी ने कहा कि अलाव की व्यवस्था नगर निगम के व्यवस्था से अलग होगी। उन्होने कहा कि इसके अलावा भी समिति सर्दी के दौरान असहाय एवं जरूरतमंदो के लिए गर्म कम्बल आदि की व्यवस्था भी करेगा। उन्होने बताया कि समिति लगातार जनसेवा के कार्यो के लिए प्रगतिशील है। UDAY NEWS CHANNEL
ग्राम एक्कड़ कला में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी.. UDAY NEWS CHANNEL
हरिद्वार में राष्ट्रीय लोक अदालत का दमदार आयोजन, 4,125 मामलों का निस्तारण—18.57 करोड़ रुपये की समझौता राशि पर बनी सहमति… UDAY NEWS CHANNEL
एक्कड़ कलां में लगा मेगा विधिक जागरूकता एवं समाधान शिविर, 119 शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई…. UDAY NEWS CHANNEL