
साबिर फरीदी विकास समिति सुल्तानपुर ने विद्यालय जाफरी मिलिया एकेडमी ग्राम सलेमपुर में नशे के विरुद्ध सभी बच्चों के साथ मिलकर एक गोष्ठी आयोजित की अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कहा कि नशा एक ऐसी परेशानी है जिसकी जडे ज्यादातर घरों में पहुंच चुकी है यह बुराई विकराल रूप धारण कर रही है बोले कि समय से इसे उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा.और साथ ही गोष्ठी के बाद विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण के लिए भिन्न प्रकार के गुढहल गुलाब मोरपंख अशोक नीबु आदि के पौधे लगाए गए अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अब्दुल बाकीर खान समर महक इरम तौकीर डॉक्टर तनवीर रिजवान टांडा नासिर शारिक आसिफ खालिद अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।





