Download Our App

बार काउंसिल चुनाव में रचा गया इतिहास: वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय की रिकॉर्डतोड़ जीत, हासिल किए सर्वाधिक 7088 मत…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

प्रथम वरीयता में मिले 4504 मत, दूसरे चरण की मतगणना में सबसे पहले पूरा किया जीत का जादुई कोटा

देश और प्रदेश के किसी भी बार काउंसिल चुनाव के इतिहास में आज तक किसी प्रत्याशी ने नहीं बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड

प्रयागराज/हरिद्वार। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य चुनाव में एक अभुद्धपूर्व और ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम हुआ है। काउंसिल के वर्तमान माननीय उपाध्यक्ष श्री अनुराग पाण्डेय ने मतों का एक ऐसा विशाल आंकड़ा पार कर लिया है, जो देश के किसी भी बार काउंसिल चुनाव के इतिहास में आज तक कोई प्रत्याशी हासिल नहीं कर सका। इस ऐतिहासिक विजय की पुष्टि बार काउंसिल (प्रयागराज) के सचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (पत्रांक सं०: 1491/26) के माध्यम से की गई है।

शुरुआत से लेकर कोटे तक रहा एकतरफा दबदबा

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतगणना के प्रथम चरण में श्री अनुराग पाण्डेय को प्रथम वरीयता के सर्वाधिक 4,504 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद चुनाव जीतने के लिए आवश्यक कोटे की सीमा 7,088 मत नियत की गई थी। आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को द्वितीय चरण की मतगणना (Second Preference Counting) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सबसे पहले 7,088 मतों का जादुई कोटा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया।

बार काउंसिल के सचिव के अनुसार, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी अन्य राज्य के विधिक इतिहास में आज तक किसी भी प्रत्याशी ने मतों के इतने बड़े आंकड़े को पार नहीं किया है। श्री अनुराग पाण्डेय की यह रिकॉर्डतोड़ जीत पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समाज के लिए बेहद गर्व की बात है, जिससे अधिवक्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह व हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment