Download Our App

हल्द्वानी नैनीताल साइबर क्राइम सेल में धोखाधड़ी के तीन मामलों में ₹655000 वापसी कराई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हल्द्वानी।नैनीताल पुलिस के साइबर क्राइम सैल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन मामलों में 6.55 लाख रुपए की वापसी कराई है। ऐसे अपराधों पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नितिन /लोहनी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राईम सैल ने प्रभावी कार्रवाई की है।पहले मामले में नवीन चन्द्र सुयाल निवासी हल्द्वानी के बैंक खाते से किसी अज्ञात ने अनधिकृत तरीके से ₹5,24987 निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल साइबर क्राईम सैल को दी। इस पर साइबर क्राईम सैल नैनीताल ने तत्काल आवश्यक तकनीकी कार्यवाही कराकर धनराशि ₹5,00000 वापस करा दिए।मल्लीताल, नैनीताल की सुनीता आर्य ने साइबर क्राइम सैल में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बैंक खाते से किसी ने अनधिकृत तरीके से 1,77328₹-/ निकाल लिए। साइबर क्राईम सैल ने तकनीकी कार्यवाही कर धनराशि ₹63558.14 / वापस करा दिए। तीसरा मामला नाजिम खान निवासी वनभुलपुरा हल्द्वानी ने दर्ज कराया कि उसके क्रेडिट कार्ड से अनधिकृत तरीके से 92000₹-/ निकाले गए हैं। साइबर क्राईम सैल आवश्यक कार्यवाही कर पूरी धनराशि 92000₹-/ वापस करा दिए।नैनीताल पुलिस ने आम-जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930, नजदीकी थाना में दर्ज करें।

Leave a Comment