Download Our App

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में मिले करोना के 17 नए मरीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है। चंपाचत, हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में सबसे ज्यादा छह, नैनीताल में चार व रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344459 हो गई है। इनमें से 330730 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..