Download Our App

अमर शहीदों को नमन करने का दिन है 26 जनवरी…. सुनील सेठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संपादक महेश सिंह

महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में खड़खड़ी महानगर कार्यालय पर मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने झंडा फहरा कर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी एवं वरिष्ट समाजसेवी महानगर मुख्य संरक्षक डॉक्टर श्याम पूरी ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि 26 जनवरी वो ऐतिहासिक दिन है जो हर भारतवासी के लिए गौरवशाली दिवस है। इस दिन हमे भारत माता को प्रणाम करने के साथ साथ देश पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले बलिदानी अमर सैनिकों को नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि देने का अवसर होता है। हमारे देश की आजादी से लेकर संविधान लागू होने तक अमर शहीद आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है आज उन्ही की बदौलत हम इस पर्व को धूमधाम से मना पा रहे है। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर सभी देश वासियों प्रदेश वासियों हरिद्वार की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देते हुए कामना कि हमारा देश विकसित हो नए भारत का उदय 22 जनवरी को हो चुका है इस बार की 26 जनवरी भी 500 साल बाद इतिहास के रूप में याद रखी जायेगी। अनिरुद्ध भाटी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के गौरवशाली पल और हमारे आजाद भारत में रामयुग की शुरुवात भी 2024 से हुई है इसलिए ये 26 जनवरी हमारे आजाद भारत के लिए एक नई उमंग नए भारत उदय के सपने के साथ सभी देश वादियों की खुशहाली लेकर आ रही है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डाक्टर श्याम पूरी, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, भाजपा नेता विशाल गर्ग,मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर,राजकुमार अरोड़ा,विनीत जोली,दीपांशु विधार्थी, समाजसेवी प्रमोद गिरी,विदित शर्मा, आकाश भाटी,जिला उपाध्यक्ष विनेश शर्मा,खड़खड़ेवर अध्यक्ष भूदेव शर्मा,अर्चित चौहान, रवि चोहान, आशीष जैन,आकाश पूरी, विकल राठी, मुकेश पूरी,पवन पांडे,देव पांडे,निशा मल्होत्रा,राकेश सिंह, गणेश शर्मा, संजू प्रजापति, गौरव शर्मा, बंटी प्रकाश, नंदलाल, नीरज पाल,मनोज चौहान,अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मपाल प्रजापति एवं कई सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..