Download Our App

हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

रिपोर्टर बबलू खान

हरिद्वार। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बार एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष नमित शर्मा, सचिव सतीश चौहान एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला जज हरिद्वार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तराखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह और सदस्य राजकुमार चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशभक्ति गीतों एवं भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..