Download Our App

भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आज जिला कारागार रोशनाबाद में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर बबीता श्रीवास्तव

भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आज जिला कारागार रोशनाबाद में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैदियों को उनके अधिकारो एवं कर्तव्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई उक्त कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, जिला विधि प्राधिकरण के रमन सैनी एवं डिप्टी जेलर प्रमोद दानू उपस्थित रहे जिसमें रमन सैनी ने कैदियों को जिला विधिक प्राधिकरण की कार्यशैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वहीं दूसरी और हाईकोर्ट की अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कैदियों को उनके कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी मिगलानी ने कैदियों को यह बताया कि जेल में रहकर भी वह काफी कुछ नियमों के तहत कर सकते हैं सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ कैदी भी ले सकते हैं कैदी चाहे तो जेल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकते हैं उन्होंने कहा कि जेल एक सुधार ग्रह है वहां पर अपने अपराधों का पश्चाताप करके अपने आप को सुधारने का एक व्यक्ति को दूसरा मौका मिलता है अगर कैदी सभी नियमों का अच्छे से अनुसरण करें एवं अपने आचरण में परिवर्तन लाता है तो उसका प्रभाव उसको मिली सजा पर भी पड़ता है उससे उसकी सजा काम करने में मदद मिलती है।

प्रधान संपादक महेश कुमार सिंह (7078323232,7037323232)

Leave a Comment

अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस प्राप्त लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में संजय चोपड़ा की अगवाई में लघु व्यापारियों ने किया सभा का आयोजन…