
वीआईपी फ्लीट में वकीलों को न्यायालय जाने से न रोके प्रशासन : हिमांशु सरीन
हरिद्वार। जिला व सत्र न्यायालय हरिद्वार के अधिवक्ता हिमांशु सरीन ने मांग की है कि वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान वकीलों को न्यायालय जाने से प्रशासन द्वारा न रोका जाए।
अधिवक्ता सरीन ने बताया कि न्यायालय समय के दौरान वकीलों को मुकदमों की पैरवी के लिए समय पर पहुंचना जरूरी होता है, लेकिन वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था रोक दी जाती है। इससे न केवल अधिवक्ता समय पर अदालत नहीं पहुंच पाते, बल्कि न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता है।
इस समस्या के समाधान के लिए अधिवक्ता हिमांशु सरीन, हेमंत सैन और हिमांशु वर्मा ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार एवं मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल, केंद्रीय कानून मंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है।






