हरिद्वार विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट चरण सिंह सैनी ने कहा 👉मातृशक्ति और यहां के लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान और बलिदान दिया है जिसके बाद नया राज्य बना । लेकिन 21 साल राज्य को बने हुए हो चुके हैं और इन 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने जनता के सपनों को तोड़ने का काम किया है । आज भी यहां पर मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है ।यहां के युवाओं को आज भी रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है।





