Download Our App

हरिद्वार में भव्य स्वागत समारोह: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर बबलू खान की रिपोर्ट

हरिद्वार। जनपद में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन) का अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (रजि.) हरिद्वार द्वारा बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में ओमप्रकाश जमदग्नि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों मंत्रियों का फूल मालाओं और गुलदस्तों से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और भव्य बना दिया।

 

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने मंत्री प्रदीप बत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के प्रति भी सम्मान प्रकट किया गया।

    

 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने बार रूम निर्माण के लिए अपने निजी कोष से 1-1 लाख रुपये डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के फंड में प्रदान किए।

समारोह के अंत में दोनों मंत्रियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता और न्यायिक समुदाय के सहयोग से प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..