संपादक महेश सिंह
आज रोशनाबाद कचहरी में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एक आम सभा का आयोजन किया जिसमें मंच पर उपस्थित बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह व सदस्य राजकुमार चौहान व पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड सुभाष त्यागी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व बंधु शर्मा व सचिव अनुराग चौधरी व उपाध्यक्ष लोकेश दक्ष व विपिन द्विवेदी वह समस्त बार कार्यकार कार्यकारिणी के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन कर संबोधित किया, जिसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के स्थानांतरण आदेश का स्वागत किया गया और कहा गया की हाई कोर्ट ने ने जनहित की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है ,उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल जैसे पर्यटक क्षेत्र से हटाकर ऋषिकेश के पास आई.डी.पी.एल. क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा यहां वादकारियो और अधिवक्ताओं के लिए सुविधाजनक होगा क्योंकि उत्तराखंड हाईकोर्ट में 75% मामले देहरादून, ऋषिकेश हरिद्वार, लक्सर ,रुड़की के है जिससे वादकारियों सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त होगा क्योंकि नैनीताल एक महंगा पर्यटक स्थल है जहां कैमरे भी 2000 से 5000 में उपलब्ध होते हैं और यात्रा में भी काफी खर्च आता है और समय भी अधिक लगता है और पहाड़ पर यात्रा करना जोखिम होता है इन सभी समस्याओं को देखते हुए, हाईकोर्ट को IDPL में स्थानांतरित करने का फैसला किया है और उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा जनता व अधिवक्ताओं से मांगे गए जनमत में सहयोग करने का अपील की है, वहीं अधिवक्ताओं ने गढ़वाल मंडल की जनता व संगठनों , मंचो से अपील की है कि हाई कोर्ट नैनीताल से शिफ्ट करके आई डी पी एल स्थानांतरित होने के लिए वोट करें ताकि गढ़वाल मंडल को सस्ता वसुलभ न्याय प्राप्त हो सके , सभा में भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे




