
रविश सिंह (रिपोर्टर)
अहिरोरी/हरदोई_केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर सरकार के सपनों को साकार करना चाहती है। लेकिन ऐसा धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है हम बात कर रहे हैं जनपद हरदोई के विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोपालपुर की। जहां स्वच्छ भारत मिशन सपने के मंसूबों पर शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अनसुनी कर रहे हैं।गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने गांव में वर्षों से भरे गंदे जल भराव को लेकरअपना दुखड़ा रोया है बताया है गांव से गुजरने वाला 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग दलदल रूपी गंदे पानी में तब्दील हो गया है। आसमती माता मंदिर से गुड्डू त्रिवेदी के घर तक गंदे जल भराव से आसपास रह रहे लोगों के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। गंदे पानी से उत्पन्न लार्वा से मच्छर,डेंगू, मलेरिया,टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारी को भी दावत दे रहा हैं। कई बार बच्चे व आने जाने वाले राहगीर भी इस दलदल रूपी पानी में गिर चुके हैं।

देवस्थान के पास गंदगी का जमावड़ा
आसमती माता मंदिर पुजारी विजय कुमार ने बताया यह मार्ग 84 कोसी परिक्रमा मार्ग है 5वां पड़ाव का डेरा यही पर ठहरता है। लाखों की तादाद में साधू संत इसी मार्ग से गुजरते है। पास में बने मंदिर के सामने भरा गंदा पानी धर्म आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। दर्जनों शिकायती पत्र दिए गए लेकिन जिम्मेदारों के कान में अभी तक जूं नहीं रेंगी।
बुजुर्ग महिलाएं पूजा करने नहीं आ पाती

गांव के गुड्डू त्रिवेदी ने बताया हमारे घर से मंदिर तक जाने वाला मार्ग गंदगी से जलमग्न है। इसी वजह से गांव की बुजुर्ग महिलाएं मंदिर पुजा करने नहीं जा पाती।
घर में घुसा पानी इंजन से निकलवाया
हद तब हो गई जब गांव के ग्रामीण रामकिशन ने बताया गंदा पानी घर के अंदर आता है तो मशीन से उलचवाते हैं जाऊ कहां।
किसान गुट ने भी जताई नाराजगी
किसान शक्ति महासभा प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन।
84 कोसीय परिक्रमा समिति ने भी उठाई है आवाज
84 कोशिया परिक्रमा समिति महासचिव संतोष दास खाकी ने बताया परिक्रमा समिति के द्वारा भी इस विषय पर प्रार्थना पत्र दिये जा चुके हैं। लेकिन उसका कोई विशेष हल नहीं निकल पा रहा है। जहां नैमिषारण्य आज विकास की बात करता है 84 कोसीय पर्यटन को व्यवस्थित करने की बात करता है वही परिक्रमा के प्रमुख मार्गों की स्थिति खराब है। जिससे परिक्रमा समिति असंतुष्ट दिखाई देती है।
कार्य योजना में भेजा गया है नाम एसडीएम सदर
इस मामले पर पहले भी वीडियो को बोला गया है मौजूद वीडियो है उनको भी बोला गया है। रोड को ऊंचा करना पड़ेगा।कार्य योजना में प्रस्ताव बनाया जा रहा है प्रस्ताव पास हो जाएगा जल्द से निर्माण शुरू होगा।









